हरियाणा: पूर्व मंत्री विज ने केजरीवाल पर साधा निशाना

लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा के पूर्व मंत्री अनिल विज लगातार विपक्ष को निशाना बना रहे हैं। पूर्व मंत्री विज ने सीएम पद से इस्तीफे की बात को लेकर आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाया है।

हरियाणा के पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जो कहा करके दिखाया। आगे भी जो पीएम मोदी कह रहे हैं वो करके दिखाएंगे। जब हमारा संविधान बना था तब किसी ने ये बात सोचा ही नहीं कि कोई चुना हुआ मुख्यमंत्री जेल में भी जाएगा। लेकिन नैतिकता ये कहती है कि उन्हें (अरविंद केजरीवाल) त्यागपत्र देना चाहिए। उन्होंने अपने बाकी मंत्रियों का त्यागपत्र लिया। क्या अरविंद केजरीवाल और उसी पार्टी के अन्य मंत्रियों के लिए अलग-अलग नियम हैं?

Related Articles

Back to top button