लोकसभा चुनाव: रोहतक पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

रोहतक लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान भाजपा की विजय संकल्प रैली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सैनी, बाबा मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालकनाथ मंच पर मौजूद रहे।
हरियाणा में चुनावी रण में अब स्टार प्रचारकों के दौरे भी शुरू हो गए हैं। आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आईटीआई मैदान में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली में पहुंचे। रैली को राजनाथ के अलावा मुख्यमंत्री नायब सैनी, बाबा मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालकनाथ मौजूद रहे। भाजपा के उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में दंगे कराने का काम किया है। भाजपा व कांग्रेस के शासनकाल का अंतर देखें तो कांग्रेस में सिर्फ भ्रष्टाचार ही दिखाई देता है। हरियाणा में जहां नौकरियों को लेकर कांग्रेस सरकार में बोलियां लगती थी, लेकिन आज गरीब का बच्चा बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी लग रहा है।
भाजपा उम्मीदवार डॉक्टर अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य जहां पर 14 फसलों पर एमएसपी मिलता। 2014 व 2024 में फसलों के भाव में दिन रात का अंतर है। देश ही नहीं प्रदेश में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेंगी। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग रखी। साथ ही सैनिक स्कूल व सीएसडी कैंटीन बनाने की मांग की। अरविंद शर्मा ने कहा कि अगर वे इस बार मैट्रो को सांपला व रोहतक तक तथा झज्जर तक नहीं ला पाए तो वे राजनीति छोड़ देंगे। 2019 का चुनाव नहीं लड़ेंगे, यह उनका निजी फैसला है।



