हरियाणा: निर्दलीय चुनाव लड़ रहे राजेश जून कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित

हरियाणा के बहादुरगढ़ विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे राजेश जून को कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते छह साल के लिए निष्कासित कर दिया हैं। कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से निष्कासन का पत्र जारी किया गया हैं।
राजेश जून कांग्रेस के टिकट से बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से मांग रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने राजेंद्र सिंह जून को टिकट दी और मैदान में उतारा। इससे वे खासे नाराज रहे और उन्होंने चुनाव लड़ने का ऐलान किया।
जून ने नामांकन दाखिल कर दिया था। इसी को लेकर कांग्रेस ने राजेश जून को पार्टी विरोधी गतिविधि करने और कांग्रेस उम्मीदवार के समक्ष खुद निर्दलीय चुनाव लड़ने पर छह साल के लिए निष्कासित किया है।
पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी राजेश जून ने कहा कि वह पहले ही पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे चुके हैं। पार्टी ने उनके साथ विश्वासघात किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मेरे चाचा राजेंद्र जून ने वर्ष 2024 के चुनाव में टिकट देने का वादा किया था।
वर्ष 2019 में मैंने नाम वापस लिया था। मगर इस बार भी मुझे टिकट न देकर मेरे साथ धोखा किया गया। इस कारण मैंने पहले ही पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। चुनाव के बीच निष्कासन करना पार्टी की एक प्रक्रिया है।



