दूल्हे ने अपनी आवाज से लूटी महफिल, झूम उठे मेहमान

वीडियो में दूल्हा स्टेज पर गाना गाते हुए नजर आ रहा है। उसकी आवाज इतनी दमदार है कि शादी में आए मेहमान भी झूमने पर मजबूर हो जाते हैं। इस खास वजह से वीडियो को अबतक लाखों बार देखा जा चुका है।

Groom Singing Song At His Wedding: शादी समारोह के सेंटर ऑफ अट्रैक्शन दूल्हा-दुल्हन होते हैं, ऐसे में हर किसी का ध्यान उनपर ही होता है। अपनी शादी को लेकर हर कोई बहुत उत्सुक होता है, इसलिए लोग अपने लुक से लेकर अपनी एंट्री तक को सबसे खास बनाने की कोशिश करते हैं। आज कल दूल्हा हो या दुल्हन, उनका स्टेज पर गाना या डांस करना काफी ट्रेंड में है जिसके कई वीडियो भी अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें दूल्हा स्टेज पर गाना गाते हुए नजर आ रहा है। उसकी आवाज इतनी दमदार है कि शादी में आए मेहमान भी झूमने पर मजबूर हो जाते हैं। इस खास वजह से वीडियो को अबतक लाखों बार देखा जा चुका है।व यकीन मानिए एक दुल्हन की ऐसी एंट्री आपने शायद ही देखी होगी।

वीडियो की शुरुआत वेडिंग वेन्यू से होती है, जहां हर तरफ रोशनी और मेहमान बैठे हुए नजर आते हैं। इस दौरान आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं और दूल्हे के हाथ में एक माइक है। फिर वो बॉलीवुड का फेमस गाना ‘दूल्हे का सेहरा सुहाना’ गाने लगता है। दूल्हा गाना शुरू कर ऐसा ऊंचा सुर लगाता है कि सुनकर लोगों का दिल बाग-बाग हो जाता है।

शादी के पलों को खास बनाने के लिए लोग अक्सर भव्य सजावट, डांस परफॉर्मेंस और ग्रैंड एंट्रीज का सहारा लेते हैं, लेकिन कभी-कभी किसी रिश्ते की सबसे खूबसूरत झलक सादगी में छिपी होती है। जहां दूल्हे ने अपनी ही शादी में ऐसा गाना गाया, जिसने हर किसी का दिल छू लिया। दूल्हे का गाना सुनकर सारे मेहमान तालियां बजाने को मजबूर हो गए।

आपने अक्सर शादी में देखा होगा कि मेहमानों के जिद करने पर दूल्हे या दुल्हन गाना गाते तो हैं, लेकिन इस तरह नहीं गाते कि हर कोई झूम उठे पर इस दूल्हे ने तो कमाल ही कर दिया। लेकिन इस वीडियो में एक चीज लोगों को थोड़ी खटकी और वो ये है कि दूल्हे के इतना शानदार गाने के बावजूद भी दुल्हन ने कोई खास रिएक्शन नहीं दिया। उसे देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि वो दूल्हे के गाने से खुश भी है।

शादी में गाना गाते दूल्हे के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @mradulkjain पर शेयर किया गया है। जिसे अभी तक 3 मिलियन यानी 30 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि एक लाख 75 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक शख्स ने कहा- भाई की आवाज में दर्द है। दूसरे शख्स ने कहा- भाई अपनी ही शादी में ये गाना नहीं गाते, इसलिए दुल्हन ने मुंह बना लिया।

In the case of linearly and circularly polarized light, at each point in space, there is always a single electric field with a distinct vector direction, the quarter-wave plate merely has the effect of transforming this single electric field. Report using the device name rather than the mountpoint. The Jaguar E-Type is arguably one of the prettiest cars to ever built, but the final-generation Series 3 is often overlooked for earlier examples. Rethinking the strategic significance of Sharia supervision boards Abdel-Maoula Chaar Introduction. So Build Fighters is more meta than Gunpla Builders now basically. And when you reach the part where the heartache comes The hero would be you Heroes often fail. Let us color your meeting at HallArts, where you can feel art in every corner of it. We leave for CR in 2wks — since reading this mornings posts, I have packed the following ….

Related Articles

Back to top button