जानें कहा देखे रेलवे भर्ती बोर्ड के पहले ग्रुप डी के परिणाम..

 रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने पहले ग्रुप डी के परिणामों की घोषणा कर दी है। चूंकि इन परिणामों की चेक करने के लिए कोई कॉमन पोर्टल नहीं है, इसलिए उम्मीदवारों को अपने स्कोर देखने के लिए संबंधित आरआरबी की वेबसाइट्स पर जाना होगा। आरआरबी ने सबसे पहले भोपाल की वेबसाइट  rrbbpl.nic.in. पर रिजल्ट जारी कर दिया है। कुछ समय बाद अन्य जोन की वेबसाइट्स पर भी रिजल्ट देख सकेंगे।

आरआरबी भोपाल ग्रुप डी परिणाम के लिए वेबसाइट rrbbpl.nic.in है। हालांकि पहले  वेबसाइट खुल नहीं रही थी।

स्कोरकार्ड चेक करने के लिए, उम्मीदवार वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन में जा सकते हैं, CEN RRC-01/2019 लिंक खोल सकते हैं और अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन कर सकते हैं।

मेरिट लिस्ट में शामिल होने के लिए, उम्मीदवारों को ये न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे, जो इस प्रकार हैं।

अनरिज्वर्ड : 40%

EWS: 40%

OBC-नॉन क्रीमी लेयर: 30%

SC: 30%

ST: 30%

ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbbpl.nic.in. पर जाना होगा।

स्टेप 2-“CEN RRC-01/2019 result” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3-मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 4- अब रिजल्ट आपके सामने होगा।

प्रमोटेड आर्टिकल्स

स्टेप 5-  अपने स्कोर चेक करें।

Related Articles

Back to top button