भिवानी में पहुंचे सीएम नायब सैनी: किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में की शिरकत

किसान सम्मान निधि कार्यक्रम के बाद, मुख्यमंत्री भीम स्टेडियम में एशियन और पैरा एशियन खेलों में पदक विजेता 125 खिलाड़ियों को 184 करोड़ रुपये के पुरस्कार वितरित करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा-पंजाब महिला कबड्डी का मुकाबला भी होगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भिवानी के पंचायत भवन में पहुंचे, जहां उन्होंने किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मंच से किसानों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने योजना के महत्व पर प्रकाश डाला
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह योजना देश के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनासकांठा से यह किस्त जारी कर रहे हैं, जिससे देश के किसानों के खातों में हर चार महीने में लगातार आर्थिक सहायता सीधे पहुंचती रहे।
मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि 7 साल पहले, 24 फरवरी 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि इस योजना ने देश के किसानों और सरकार के बीच संबंधों को एक नया आयाम दिया है। ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ के माध्यम से, पहली बार पूरे देश के स्तर पर, किसानों के बैंक खातों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाने की व्यवस्था स्थापित की गई।
मुख्यमंत्री का पंचायत भवन में आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री ने किसानों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने पर बल दिया।
किसान सम्मान निधि कार्यक्रम के बाद, मुख्यमंत्री भीम स्टेडियम में एशियन और पैरा एशियन खेलों में पदक विजेता 125 खिलाड़ियों को 184 करोड़ रुपये के पुरस्कार वितरित करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा-पंजाब महिला कबड्डी का मुकाबला भी होगा। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री आठ विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।
कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए पांच किलोमीटर की महिला और पुरुष दौड़ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को बाइक और स्कूटी इनाम में दी जाएंगी।



