नीट एमडीएस रिवाइज्ड रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स..

 नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) एमडीएस 2022 की परीक्षा का आयोजन 2 मई 2022 को किया गया था। इसके बाद 27 मई 2022 को नतीजे घोषित किए गए थे। वहीं अब रिवाइज्ड कटऑफ लिस्ट रिलीज की गई है।

 नीट एमडीएस रिवाइज्ड कटऑफ स्कोर रिलीज कर दिया गया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने NEET MDS 2022 परीक्षा के लिए संशोधित कटऑफ स्कोर आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर रिलीज किया गया है। अब ऐसे में, जो भी छात्र-छात्राएं नीट एमडीएस 2022 सूची का इंतजार कर रहे थे, वे लिस्ट देख सकते हैं। बता दें कि NEET MDS 2022 परीक्षा 2 मई को आयोजित की गई थी। वहीं परीक्षा परिणाम मई में घोषित किया गया था। इसके बाद, रिवाइज्ड कटऑफ स्कोर अब रिलीज किया जा रहा है।कैंडिडेट्स ध्यान दें कि, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज यानी कि NBEMS ने कहा कि है कि, 27 मई को जारी परिणाम के अनुसार NEET MDS रैंक 2022 में बदलाव नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि, इससे पहले 12 अक्टूबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने NBEMS को NEET MDS 2022 परीक्षा के लिए संशोधित परिणाम घोषित करने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में आज, सूची जारी की गई है। अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके अपना स्टेट्स देख सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

नीट एमडीएस रिवाइज्ड रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

नीट एमडीएस रिवाइज्ड रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें, जिसमें लिखा है, “क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल कम करने के बाद NEET एमडीएस 2022 के संशोधित कट-ऑफ स्कोर” पर क्लिक करें। इसके बाद,स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगा। अब जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।

Related Articles

Back to top button