गाजियाबाद के की रहने वाली सबा अमेरिका में पिछले करीब एक दशक से योग को बढ़ावा दे रही..

अमेरिका के अलावा दूसरे देश के हजारों लोगो को ऑनलाइन व ऑफलाइन योग प्रशिक्षण दे रही हैं।  की बदौलत ही उन्हें काउंटी बोर्ड सदस्य पद के लिए सत्तारुढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी से उम्मीदवार बनाया और अब वह ड्यूपेज काउंटी स्वास्थ्य बोर्ड की सदस्य हैं।

2005 में गईं अमेरिका

राम चमेली चड्ढा गर्ल्स कॉलेज गाजियाबाद में वन्य जीव पर रिसर्च के साथ योग को अपनाया और योग के प्रति लोगों को जागरूक करना शुरू किया। वर्ष 2005 में उनकी शादी कंप्यूटर इंजीनियर अली काजमी से होने के बाद वह अमेरिका चली गईं।

रोजमर्रा योग को ही उन्होंने खाली वक्त में अमेरिकी महिलाओं को सिखाने की सोची। इस बारे में उन्होंने अली काजमी से बात की, जिन्होंने इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।

शुरुआत में आईं कई परेशानियां

सबा बताती हैं कि शुरूआत में अमेरिकियों को योग को लेकर परेशानी आई, लेकिन बाद में वह धीरे-धीरे जुड़ती गईं। शिकागो में स्वामी विवेकानंद के 150वें जन्म दिवस पर आयोजित योग कार्यक्रम में भारतीय योग गुरु रामदेव सबा हैदर से मिलकर प्रभावित होते हुए कहा था कि मुस्लिम महिला और योग प्रशिक्षक कमाल की बात है।

उन्होंने योग के प्रति समर्पण भाव की सराहना करते हुए प्रोत्साहित भी किया था। इसी योग की बदौलत अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी से काउंटी बोर्ड के सदस्य की प्रत्याशी बनी और ड्यूपेज काउंटी स्वास्थ्य बोर्ड की सदस्य मनोनीत हुई।

नौंवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिकागो में भारतीय महावाणिज्यिक दूत कार्यालय परिसर में योगाभ्यास कराया। इसमें भारतीय मूल के लोगों के अलावा अमेरिकी और अन्य देशों के लोगों ने भी योग किया।

उपलब्धियां

सह आयोजक आफ इंटरनेशनल योगा डे इन शिकागो

सक्रिय सदस्य द हिंदू टेंपल आफ ग्रेटर शिकागो

विवेकानंद इंटरनेशनल ईस्ट

वेस्ट योगा कांफ्रेंस शिकागो में प्रतिभाग

संस्कृत एवं प्राणायाम कार्यशाला अमेरिका

योग गुरु आरान्या योग भारतीय नृत्य एवं योगा शिकागो चक्राज

Related Articles

Back to top button