बनवारी लाल पुरोहित के बाद अब ये होंगे पंजाब के राज्यपाल

पंजाब प्रशासन में बड़ा फेरबदल हुआ है। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया था जोकि उन्होंने स्वीकार कर लिया है। इसके बाद राष्ट्रपति ने गुलाब चंद कटारिया को पंजाब और चंडीगढ़ के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी सौंपी है। गुलाब चंद कटारिया वर्तमान में असम के राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं।

बता दें कि राष्ट्रपति ने तेलंगाना और झारखंड समेत देश के 9 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। इसके साथ ही झारखंड के पूर्व राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन अब महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे।

इसके बाद लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, वह मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। उसी समय सी.एच. विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल, रमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल, हरिभाऊ किशनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल, जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल और ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा के. कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button