वीकेंड पर है आपका घूमने का प्लान तो ,घुमे दिल्ली के पास इन जगहों पर


वीकेंड पर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो दिल्ली के पास इन जगहों पर जरूर घूमने जाएं। ये सफर आप कम बजट में भी कर सकते हैं और आपका वीकेंड भी शानदार और खुशनुमा होगा।
अगर आप दिल्ली में रहते हैं और समय की कमी की वजह से आप कहीं बाहर घूमने नहीं जाते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। अगर बिजी लाइफस्टाइल की वजह से आप वीकेंड पर भी एंज़ॉय नहीं कर पाते हैं तो इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ता है। तो इस वीकेंड दिल्ली के पास इन खास जगहों पर जरूर घूमने जाएं और खूब एंजॉय करें। आइए बताते हैं, उन खास जगहों के बारे में…
1. मानेसर
मानेसर वेकेशन के स्पॉट के लिए जाना जाता है। यहां लोग अपनी फैमिली, फ्रेंड्स के साथ छुट्टियां मनाने जाते हैं। दिल्ली से मानेसर की दूरी 55 किमी है। आप यहां मयूजियम और पक्षी अभ्यारण भी देख सकते हैं।
2. मुरथल
यह दिल्ली वालों के लिए शॉर्ट ट्रिप स्पॉट है। यहां अक्सर लोगों की भीड़ होती है। यहां के परांठे कॉफी मशहूर हैं। मुरथल में कई ऐसे ढाबे हैं, जहां आपको परांठे के साथ कई स्नैक्स भी मिलेंगे। तो अगर आप परांठे खाने के शौकीन हैं तो इस वीकंड यहां जरूर जाएं। दिल्ली से मुरथल की दूरी 43 किमी है।
3. नूर महल
नूर महल वास्तु कला के लिए प्रसिद्ध है। दिल्ली से इसकी दूरी 122 किमी है। अगर आप कला प्रेमी हैं तो यहां आपको राजस्थानी कला देखने को मिलेगा, इसके साथ ही यह मुगल शैलियों के कला को भी दर्शाता है। इसकी सुंदरता से आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।
4.फोर्ट ऊंचागांव
दिल्ली से फोर्ट ऊंचागांव की दूरी 55 किमी है। अगर आप गांव के जीवन को देखना चाहते हैं तो यहां आप जरूर जाएं। गर्मियों के दौरान आप यहां ज्यादा एंजॉय कर सकते हैं, चूंकि यहां डॉल्फिन को नदी में तैरते हुए देखा जा सकता है।
5. लैंसडाउन
दिल्ली से लैंसडाउन जाने में 7 घंटे का समय लगता है। आप यहां ट्रेकिंग, जंगल सफारी और भी कई जगहों का आनंद उठा सकते हैं।



