जानिए मीडिया रिपोर्ट के जरिये और क्या क्या आने वाले आईपैड प्रो की जानकारी..

Apple अपने iPad के नए मॉडल iPad Pro पर इस समय काम कर रहा है। पहले कंपनी इसे साल 2023 में ही लांच करने की योजना बना रही थी, लेकिन अब कंपनी इसे साल 2024 की पहली तिमाही तक लांच कर सकती है।
कैसे होगा iPad Pro
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐप्पल iPad Pro के 2 मॉडल पर काम कर रही है जिनमें 11 इंच और 13 इंच के मॉडल के नाम शामिल हो सकते हैं। इनमें कंपनी OLED डिस्प्ले दे सकती है। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी iPad Pro मॉडल के साथ एक नया iPad मिनी भी 2024 में लॉन्च कर सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक apple iPad Pro मॉडल के जरिये स्क्रीन साइज को पहली बार अपग्रेड करेगी। इसके साथ ही बड़ी स्क्रीन के लिए कंपनी बेज़ेल के आकार को कम कर सकती है।
Apple ने साल 2022 में अक्टूबर के महीने में अपने 11 इंच और 12.3 इंच के iPad Pro मॉडेल में M2 चिप लगाकर इसे अपडेट किया था। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि कंपनी सीधे OLED डिस्प्ले वाले ही आईपैड पेश करेगी या इससे पहले कुछ और भी देखने को मिल सकता है।
लेकिन रिपोर्ट के अनुसार ऐप्पल 11 इंच वाला एलईडी मिनी आईपैड प्रो को पेश करने की कोई योजना नहीं बना रहा है। बल्कि इसके बजाय कंपनी छोटे सीधे OLED टैबलेट पेश कर सकती है।
इसके अलावा एक अन्य रिपोर्ट से भी पता चला है कि ऐप्पल बड़ी स्क्रीन वाले iPad के लिए OLED पैनल पर काम कर रहा है। इस रिपोर्ट में भी यही कहा गया है कि नयी तकनीक वाले ipad 2024 तक तैयार हो सकते हैं।
इतना ही नहीं ताइवान की भी एक कंपनी एपिस्टार ने ऐसे संकेत दिये है जिससे यह पता चलता है कि iPad Pro मॉडल में OLED डिस्प्ले ही मिलेगा। यह कंपनी ऐप्पल को कुछ समय से मिनी-एलईडी डिस्प्ले प्रदान कर रही है। रिपोर्ट अनुसार कंपनी ने कहा कि उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में उपयोग के लिए अब मिनी-एलईडी डिस्प्ले की मांग कम हो रही है।



