जानिए Twitter कोम लेके मस्क की नई घोषणा..


Twitter की कमान अपने हाथ में लेने के बाद एलन मस्क काफी बदलाव लाने वाले हैं. अब मस्क ने ट्वीट कर एक और नई घोषणा कर दी है.जानिये अपनी इस नई घोषणा में मस्क यूजर्स को क्या नया देने जा रहे हैं.
Elon Musk ने जब से Twitter की कमान अपने हाथ ली है, तभी से आये दिन माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफोर्म के लिए नई नई घोषणाएं हो रही है। कंपनी के मालिक एलन मस्क से आज फिर एक नई घोषणा कर दी है जिसके अनुसार अब ट्विटर पर ज्यादा शब्दों में ट्वीट करना संभव हो सकेगा।
मस्क की नई घोषणा
एलन मस्क ने ट्वीट कर ऐलान किया है कि ट्विटर पर अब यूजर्स जल्द ही ज्यादा शब्दों में ट्वीट कर सकेंगे। उन्होंने कहा है कंपनी जल्द ही इस सुविधा को जोड़ेगी।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि नोटपैड स्क्रीनशॉट की absurdity को समाप्त कर देगा। इसके अलावा टेस्ला के सीईओ ने एक और ट्वीट करके यह भी जानकारी दी है कि सभी प्रकार के कंटेंट के लिए निर्माता यानी creator मुद्रीकरण (monetisation) के दायरे में आएगा।
Twitter पर अभी लिमिट क्या है
वर्तमान में किसी ट्वीट को करने के लिए 280 करैक्टर मिलते हैं। इस लिमिट के बाद यूजर्स को अपने शब्दों में कटौती करनी पड़ती है। फेसबुक जैसे अन्य प्लेटफॉर्म पर बड़ी बड़ी पोस्ट लिखने वाले यूजर्स को कई बार परेशानी भी झेलनी भी पड़ती है। लेकिन उम्मीद है कि अब उनकी यह समस्या ख़त्म हो जाएगी।
पहले भी बढ़ चुकी है लिमिट
साल 2017 में भी कंपनी बढ़ा चुकी है लिमिट। गौरतलब है ट्विटर ने अपनी शुरुआत के समय किसी ट्वीट को करने के लिए 140 करैक्टर की सीमा रखी थी, लेकिन नवंबर 2017 में कंपनी ने इसे बढ़ाकर 280 करैक्टर तक कर दिया था। तब से अब तक 280 करैक्टर की सीमा ही चल रही है।
हालांकि उस समय भी कई ट्विटर यूजर्स ने तर्क दिया था कि 280 करैक्टर की वजह से ट्वीट को लोग कम पढ़ेंगे। इसके साथ ही यह भी कहा गया था कि यूजर ट्विटर पर अपना समय कम व्यतीत करेंगे। लेकिन ट्विटर ने अपना फैसला नहीं बदला और कंपनी 280 करैक्टर की सीमा पर ही बनी रही।
लंबी ट्वीट के लिए पहले भी जिक्र कर चुके हैं मस्क
एलन मस्क से पिछले दिनों ही ट्विटर पर एक यूजर को जवाब देते हुए इस बात की जानकारी दी थी। उस यूजर ने उनसे सवाल पूछा था कि क्या हम करैक्टर सीमा से मुक्ति पा सकते हैं या फिर इसका विस्तार कर सकते हैं। इसी सवाल का जवाब देते हुए मस्क ने कहा था ‘बिल्कुल’। लेकिन अब कंपनी ने इस नए फीचर की आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है।



