पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम विभाग का अलर्ट

 मौसम केंद्र ने दो दिन के लिए यैलो और 18 व 19 के लिए अरिंज अलर्ट जारी किया है। विभाग की मानें, इसी तरह तापमान बढ़ता रहा तो ऑरेंज अलर्ट को भी यैलो या रैड में बदला जा सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया। सुबह 11.30 बजे अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री तक पहुंच गया था। सुबह से मौसम साफ रहा, जबकि दोपहर होते-होते तापमान में इजाफा होना शुरू हुआ।

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक ए.के. सिंह का कहना है कि स्थिति बिल्कुल लू (हीट वेव्स) की बनी हुई है। इसे देख पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए अलर्ट जारी किया है। लू घोषित करने का विभाग का अपना मानक है। अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से साढ़े चार डिग्री ज्यादा है, तो हीट वेव्स कंडीशन कहते हैं। ऐसे ही हालात अभी बने हुए हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया।

सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा तापमान
बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा दर्ज हुआ। बीती रात का तापमान 22.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। विभाग की माने तो वीरवार से शहर में गर्म हवाएं यानि लू महसूस की जा सकेगी। 18 तारीख को सीवियर हीट वेव्स के भी आसार जताए गए हैं।

Related Articles

Back to top button