भोलेनाथ को करना है प्रसन्न? सावन के अंतिम सोमवार पर जरूर करें ये 5 काम

आज 24 अगस्त 2026 को सावन महीने का चौथा और आखिरी सोमवार है। हिंदू धर्म में सावन के महीने का बहुत ज्यादा महत्व होता है। यह पवित्र महीना 28 अगस्त 2026 को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के पावन पर्व के साथ समाप्त हो जाएगा।

अगर आप पूरे सावन में काम-काज की वजह से भगवान शिव की पूजा नहीं कर पाए हैं, तो आपको निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। भोलेनाथ भाव के भूखे हैं, वे केवल सच्ची श्रद्धा और साफ मन से की गई छोटी सी प्रार्थना से भी खुश हो जाते हैं। आज के दिन आप कुछ आसान उपाय करके उनका आशीर्वाद पा सकते हैं।

आखिरी सोमवार पर करें ये काम

जल से करें जलाभिषेक
आज के दिन शिवलिंग पर साफ जल से अभिषेक करें। ऐसा करने से भोलेनाथ बहुत खुश होते हैं। माना जाता है कि जल अर्पित करने से तनाव, डर और गुस्सा भी शांत होता है।

बेलपत्र अर्पित करें
भगवान शिव को बेलपत्र बहुत प्रिय है। शिवलिंग पर ताजे और साफ बेलपत्र जरूर चढ़ाएं। लेकिन, इस बात के ध्यान रहे कि पत्ते साफ- सुथरे हों कटे-फटे या सूखे न हों। तीन पत्तियों वाला जुड़ा हुआ बेलपत्र अर्पित करना शुभ माना गया है।

108 बार करें ‘ॐ नमः शिवाय’ का जप
आज के दिन शांति से बैठकर 108 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करें। जल्दबाजी में मंत्र न पढ़ें। शांत मन से उच्चारण करें, अगर आप मानसिक रूप से थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो यह जप आपके दिमाग को शांति देने में आपकी मदद करेगा।

जरूरतमंदों को दान करें
सावन के महीने में दान करना बहुत शुभ माना गया है। आप किसी जरूरतमंद को खाना, फल, दूध, पानी, काले तिल या जरूर का कोई भी सामान दान कर सकते हैं। यहां तक कि जानवरों को खाना खिलाना भी बहुत अखंड पुण्य का काम है।

एक बुरी आदत छोड़ने का संकल्प लें
शिव जी की पूजा सिर्फ फूल-जल चढ़ाने तक सीमित नहीं है। आज उनके सामने अपनी किसी एक बुरी आदत (जैसे- गुस्सा करना, झूठ बोलना, चुगली करना या जरूरत से ज्यादा खर्च करना) को छोड़ने का संकल्प लें। खुद को सुधारने की कोशिश करने वालों पर भगवान शिव विशेष कृपा करते हैं।

आखिरी सोमवार पर ध्यान रखें ये बातें
शराब, मांस-मछली, प्याज और लहसुन तामसिक चीजों से दूर रहें।

किसी को अपशब्द न कहें और न ही किसी पर बेवजह गुस्सा करें।

भोलेनाथ की पूजा में तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल न करें।

आज का दिन सादगी और शांति से बिताएं।

Related Articles

Back to top button