राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा संपन्न

यूरोप के तीन देशों का दौरा कर राष्ट्रपति मुर्मू स्वदेश रवाना हो गईं। दौरे के दौरान व्यापार और पर्यटन जैसे अहम क्षेत्रों में आपसी साझेदारी को और मजबूत करने पर बातचीत हुई।
मुर्मु ने 20 जुलाई को मोल्दोवा की राजकीय यात्रा के साथ दौरे की शुरुआत की थी। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की मोल्दोवा की पहली यात्रा थी। इस दौरान उन्होंने अपनी मोल्दोवन समकक्ष माया संदू के साथ द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा की।
मोल्दोवा के बाद, उन्होंने 21 से 22 जुलाई तक नार्थ मैसेडोनिया का दौरा किया। इसका दौरा करने वाली पहली भारतीय राष्ट्रपति हैं। यात्रा के दौरान, दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने पर सहमत हुए और पर्यटन, हॉस्पिटैलिटी और फिल्म निर्माण जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। वह 23 जुलाई को रोमानिया पहुंचीं।
यह तीन दशकों से अधिक समय में किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की पहली यात्रा थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को कहा कि रोमानिया में रहने वाले भारतीय मूल के लोग भारत के सच्चे प्रतिनिधि हैं, जिनकी उपलब्धियां दुनिया भर के देशों के साथ भारत के रिश्तों को मजबूत करती हैं।



