विक्की गौंडर गैंग का गैंगस्टर चढ़ा जालंधर पुलिस के हत्थे

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए विक्की गौंडर के सदस्य को हथियारों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर की पहचान नवीन सैनी उर्फ चिंटू के रूप में हुई है, जो करीब 9 महीने से फरार चल रहा था।

इस संबंधित जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस के डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि संगठित अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने विक्की गौंडर गैंग के सदस्य नवीन सैनी उर्फ चिंटू को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। चिंटू पिछले 9 महीने से फरार चल रहा था, जिससे 5 पिस्तौल भी बरामद हुई है।

DGP गौरव यादव ने आगे कहा कि यह गिरोह नशीली दवाओं और हथियारों की तस्करी, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली जैसे विभिन्न अपराधों में शामिल है। चिंटू के खिलाफ FIR दर्ज कर ली अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में शांति बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button