पुतिन ने भारत को नए साल की शुभकामनाएं दी और साथ ही कहा..

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। भारत में रूस के दूतावास के जरिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी को भेजे संदेशों में पुतिन ने भारत और रूस के संबंधों को और बेहतर बनाने की बात कही। पुतिन ने अपने संदेश में कहा कि साल 2022 में रूस और भारत ने राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ और दोस्ती और आपसी सम्मान की सकारात्मक परंपराओं पर भरोसा किया और यह आगे भी जारी रहेगा।

भारत की जी20 अध्यक्षता को बताया लाभकारी

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने आगे कहा, ‘मुझे विश्वास है कि एशिया और दुनिया में स्थिरता और सुरक्षा को मजबूत करने के हित में भारत की हाल ही में शुरू हुई एससीओ और जी20 अध्यक्षता हम सभी को लाभ पहुंचाएगी।’ उन्होंने कहा कि ये दोनों मंच बहु-आयामी रूस-भारत सहयोग के निर्माण के लिए नए अवसर देगी।

रणनीतिक साझेदारी आगे भी जारी रहेगी

पुतिन ने कहा कि भारत और रूस अपनी विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को विकसित करना आगे भी जारी रखेंगे। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि ऊर्जा, सैन्य प्रौद्योगिकी के अलावा बड़े पैमाने पर व्यापार और आर्थिक परियोजनाओं को पूरा करने में हम दोनों देश कभी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय और वैश्विक एजेंडे के महत्वपूर्ण मामलों को रेखांकित करने के प्रयासों में हम समन्वय करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button