हरियाणा: आखिर कब तक सताएगी ये गर्मी, 47 डिग्री तक पहुंचा तापमान

पूरे देश में गर्मी से हाल बेहाल हो गया है। बात अगर हरियाणा की करें तो तापमान में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। यहां तक की कई जिलों में तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। वहीं कल की तुलना में आज औसत अधिकतम तापमान में -0.1°C की गिरावट आई है। हालांकि, राज्य में यह सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस सिरसा (AWS) में दर्ज किया गया है।

बता दें कि चंडीगढ़, अंबाला, हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक, सिरसा में गर्मी का प्रकोप देखने को मिला। वहीं करनाल और भिवानी जिले के कुछ हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 98 प्रतिशत से अधिक हो गया है। प्रदेश में इस भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में भी बदलाव कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button