उत्तराखंड में बड़ा हादसा आईटीबीपी की बस खाई में गिरी ,पेड़ पर अटकने से जवान सुरक्षित 

गुरुवार सुबह उत्तराखंड के चंपावत जिले में बड़ा हादसा हो गया। टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर जा रही आईटीबीपी की बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हालांकि खाई में बस के पेड़ पर अटकने से सभी जवान सुरक्षित है। उनको मामूली चोटें आई हैं।

चम्पावत, जागरण संवाददाता : टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिन्याड़ी के समीप गुरुवार की सुबह आइटीबीपी 14वीं बटालियन जाजरदेवल पिथौरागढ़ की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 12 जवान सवार थे जो सभी सुरक्षित हैं।

तीन जवानों को ज्यादा चोट आई हैं, जबकि अन्य जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं। सभी जवानों को उपचार के लिए पीएचसी चल्थी ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। शुक्र रहा कि बस खाई में गिरने के दौरा पेड़ पर अटक गई।

सुबह साढ़े छह बजे हुआ हादसा

टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर जा रही आइटीबीपी की बस संख्या- सीएच, 01जी 12640 गुरुवार की सुबह 6:30 बजे करीब सूखीढांग से तीन किमी आगे सिन्याड़ी के पास अनियंत्रित होकर 15 मीटर गहरी खाई में गिर गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं और सरकती हुई पेड़ों पर अटक गई। अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी।

उपचार के बाद सभी को छुट्टी दी गई

घायलों को 108 एबुंलेंस और पुलिस के वाहन से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चल्थी लाया गया। उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना के कारणों की सही जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि चालक का ध्यान भटकने से बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

Related Articles

Back to top button