पासपोर्ट जैसा चौड़ा स्मार्टफोन: 12GB तक RAM, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर

स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर कंपनी Coolpad ने हाल ही में पासपोर्ट जैसा चौड़ा स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसे Coolpad Cool X Wide के नाम से पेश किया गया है। अब इस फोन के लिए चीन में प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी चौड़ी डिस्प्ले है, जो इसे मार्केट में मौजूद नॉर्मल स्मार्टफोन से अलग बना रही है।
कंपनी का कहना है कि ये Android स्मार्टफोन सेगमेंट में इस तरह के वाइड-स्क्रीन डिजाइन वाला फोन है। इस फोन की शुरुआती कीमत सिर्फ 999 युआन यानी करीब 8,700 रुपये है। डिवाइस की शिपिंग 8 नवंबर से शुरू हो जाएगी। चलिए पहले फोन के सभी वैरिएंट्स कीमत जान लेते हैं…
Coolpad Cool X Wide की कीमत
कीमत की बात करें तो Coolpad Cool X Wide को चीन में तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 999 युआन यानी करीब 8,700 रुपये, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 1,199 युआन यानी करीब 10,500 रुपये, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 1,399 युआन यानी करीब 12,200 रुपये है।
ग्राहक इस फोन को JD.com के जरिए प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी और शिपिंग 8 नवंबर से शुरू हो जाएगी। फिलहाल कंपनी ने भारत समेत दूसरे मार्केट में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
Coolpad Cool X Wide के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Coolpad Cool X Wide में 6.38 इंच की डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। साथ ही इसमें 90Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। फोन का चौड़ा डिजाइन वीडियो देखने, ई-बुक पढ़ने और कुछ दूसरे कामों के लिए एक अलग एक्सपीरियंस दे सकता है। फोन का डायमेंशन 150.3 x 94.5 x 8.95mm है।
फोन की चौड़ाई नॉर्मल स्मार्टफोन से ज्यादा है, जबकि इसकी ऊंचाई कम है। इसी वजह से इसका डिजाइन मार्केट में मौजूद लंबे और पतले स्मार्टफोन से अलग दिखाई देता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ डिवाइस में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिल रही है।
डिवाइस में 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। इसके अलावा फोन में TF कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि फोन में यूज किया गया Helio G99 प्रोसेसर सिर्फ 4G नेटवर्क सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि स्मार्टफोन में 5G कनेक्टिविटी नहीं है।
Coolpad Cool X Wide के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 50MP का कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में 4,600mAh की बैटरी मिल रही है। कंपनी ने फिलहाल चार्जिंग स्पीड और फ्रंट कैमरे से जुड़ी फुल डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है। Coolpad अपने Cool X Wide को एक नए फॉर्म फैक्टर वाले स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया है। इससे पहले Huawei ने भी Pura X View नाम से वाइड-स्क्रीन वाला स्मार्टफोन पेश किया था।



