विजयादशमी पर सीएम सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विजयादशमी के पावन पर्व पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह पर्व सभी के जीवन में नई आशा, सकारात्मकता और समृद्धि का संचार करेगा तथा समाज में प्रेम, सछ्वाव और आपसी एकता की भावना को और मजबूत बनाएगा। 

चौधरी ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी अपने संदेश में कहा कि विजयादशमी बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने इस पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व लोगों के जीवन में नई आशा, सकारात्मकता और समृद्धि लेकर आए। साथ ही, समाज में प्रेम, सछ्वाव और आपसी एकता की भावना को और मजबूती मिले। उन्होंने अपने संदेश का समापन ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष के साथ किया। 

उल्लेखनीय है कि विजयादशमी, जिसे दशहरा भी कहा जाता है, हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध कर माता सीता को उसके बंधन से मुक्त कराया था। वहीं, मां दुर्गा द्वारा महिषासुर का वध किए जाने की स्मृति में भी यह पर्व मनाया जाता है। देश के विभिन्न हिस्सों में इस अवसर पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है। विजयादशमी लोगों को सत्य, धर्म, साहस और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। 

Related Articles

Back to top button